Connect with us

News

Live: Class by Dadi Janki ji Hansi | 07-12-2018

Published

on

 

शांति सरोवर का उद्धघाटन एवं प्रभु समर्पण समारोह 

 

        हांसी (हरियाणा) में “शांति सरोवर” का उद्धघाटन एवं प्रभु समर्पण समारोह का आयोजन आदरणीया दादी जानकी जी के कर-कमलों द्वारा लगभग 1० हजार भाई बहनों की उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ | इस मौके पर राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स मुख्य अतिथि थे | पुलिस अधीक्षक विरेंदर विज एवं युवा भाजपा नेता  अजय सिंधु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे | पंजाब जाने डायरेक्टर बीके अमीरचंद जी ने प्रेरक उध्बोधन किया |
       ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्या प्रशशिका दादी जानकी जी ने अपने स्नेहिल आशीर्वचन में उपस्थित लोगों से सच्चाई, सफाई, पवित्रता, धैर्यता व मधुरता को धारण की सीख दी | इस अवसर पर पूरे विधि विधान से एवं भावपूर्ण माहौल में बाल ब्रह्मचारिणी ६ पवित्र कन्याओं का प्रभु समर्पण समारोह हुआ |
      मुख्या अतिथि राज्यसभा सांसद जनरल डी पी वत्स ने कहा ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय त्याग,तपस्या,एवं सत्य ज्ञान का घोतक है | एस पी वीरेंदर विज ने हांसी जिला पुलिस की तरफ से सभी का स्वागत किया | बीके अनीता बहिन ने मंच सञ्चालन किया | हांसी सर्कल इंचार्ज  बीके लक्ष्मी बहिन ने सभी का भावभीना स्वागत सम्बोधन  किया | सभी समाज सेवी संस्थाओं एवं मीडिया की पूरी टीम ने दादी जानकी जी का शॉल एवं गुलदस्तों से हार्दिक अभिनन्दन व्यक्त किया |
फोटो कैप्शन….
1 –  मंच पर दाएं से बाएं , श्री वीरेंदर विज (एस पी), हंसा बहिन, दादी जानकी जी, भ्राता अमीरचंद जी, बीके लक्ष्मी, लेफ्टिनेंट जेनेरल डी पी वत्स जी (एम पी) वक्तव्य देते हुए एवं अन्य
2 – विशाल जनसमूह
3 – दीप प्रज्वलन – शांति सरोवर के उद्धघाटन अवसर पर दीप प्रज्वलित करते हुए दादी जानकी जी,भ्राता अमीरचंद जी,बीके प्रेम बहिन जी,बीके लक्ष्मी बहिन जी एवं अन्य
4- शांति सरोवर के उद्धघाटन एवं प्रभु समर्पण समारोह पर केक काटते हुए दादी जी, भ्राता अमीरचंद जी,भाजपा युवा नेता अजय सिंधु, ले. जेनरल डी पी वत्स, श्री वीरेंदर विज (पुलिस अधीक्षक)
5 – ध्वजारोहण – दादी जानकी जी ध्वजारोहण करते हुए
6- शांति सरोवर पट्टिका का अनावरण करते हुए आदरणीया दादी जी, हंसा बहिन,भ्राता अमीरचंद जी, बीके लक्ष्मी,बीके  सुरेंदर एवं अन्य
7- समर्पण वाली कन्यायें दादी जानकी जी का आशीर्वाद लेते हुए
8 – शांति सरोवर बिल्डिंग का फ्रंट व्यू


« 1 of 2 »

News

Hansi (HR)- BK Shivani Behen’s Programme at Hansi

Published

on

By

16 नवंबर 2022 , ब्रह्माकुमारीज के हांसी (हरियाणा)  में स्थित शांति सरोवर सभागार  में शिवानी दीदी का आगमन हुआ जिसमें  Healthy And Happy Life के विषय पर शिवानी दीदी ने हज़ारो लोगों से खचाखच  भरे हुए  सभागार में जीवन को ख़ुशी से जीने और सुखी बनाने की युक्तियाँ सांझी की | 2 घंटे से अधिक समय  तक चले इस कार्यक्रम में जहाँ पिन ड्राप साइलेंस रहा, वहीँ कार्यक्रम के समाप्ति के समय पर भी लोग जाने को तैयार नहीं थे |
 
कार्यक्रम  में हांसी  शहर की जानी मानी हस्तिया  एमएलए श्री विनोद भयाना, पार्षद ,न्यायिक अधिकारी,  सिविल जज सीनियर डिवीज़न संजीव काजला , एडिशनल सिविल जज हिसार निधि सोलंकी , जुडिशल मजिस्ट्रेट हांसी  सुश्री ज्योति  , एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप  प्रज्वलन के साथ किया गया  | शिवानी दीदी ने श्रेष्ट संकल्पो का महत्व बताते हुए  कहा को जैसा हम सोचते हैं वैसा बन जाते हैं | कार्यक्रम में  सभी ने अपने जीवन को आध्यात्मिक शिक्षा को धारण करने का संकल्प किया

 

Continue Reading

News

16-11-2022, 05.00pm : Happy & Healthy Life | BK Shivani | Hansi

Published

on

By

 

Continue Reading

News

AZADI KA AMRIT MAHOTSAV PROGRAMME AT HANSI

Published

on

By

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस को ब्रह्माकुमारीज के हांसी (हरियाणा)  में स्थित शांति सरोवर सभागार 

 में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया | इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत गीत संगीत नृत्य और वक्तव्य के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और हांसी शहर के एमएलए श्री विनोद भयाना ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आध्यात्मिक बल के आधार पर सच्चे राष्ट्रभक्त तैयार कर रहा है | 

 कार्यक्रम अध्यक्षा एवं सोनीपत रिट्रीट सेंटर की डायरेक्टर लक्ष्मी बहन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर नागरिक यह संकल्प ले कि हम स्वयं भी चरित्रवान बनेंगे और आने वाली पीढ़ी को भी चरित्रवान बनाएंगे |

 इस दौरान हांसी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभी पार्षद सदस्यों को सम्मानित किए जाने के साथ-साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और हांसी के एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत , नगर परिषद चेयरमैन श्री प्रवीण एलावादी, सेवा केंद्र संचालिका बी.के सुनीता, बी.के बिंदु, बी.के रेनू बी.के कमलेश और आए हुए सभी मेहमानों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रभक्ति के लिए सभी को प्रेरित किया |

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Hansi