Connect with us

News

Live: Class by Dadi Janki ji Hansi | 07-12-2018

Published

on

 

शांति सरोवर का उद्धघाटन एवं प्रभु समर्पण समारोह 

 

        हांसी (हरियाणा) में “शांति सरोवर” का उद्धघाटन एवं प्रभु समर्पण समारोह का आयोजन आदरणीया दादी जानकी जी के कर-कमलों द्वारा लगभग 1० हजार भाई बहनों की उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ | इस मौके पर राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. वत्स मुख्य अतिथि थे | पुलिस अधीक्षक विरेंदर विज एवं युवा भाजपा नेता  अजय सिंधु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे | पंजाब जाने डायरेक्टर बीके अमीरचंद जी ने प्रेरक उध्बोधन किया |
       ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्या प्रशशिका दादी जानकी जी ने अपने स्नेहिल आशीर्वचन में उपस्थित लोगों से सच्चाई, सफाई, पवित्रता, धैर्यता व मधुरता को धारण की सीख दी | इस अवसर पर पूरे विधि विधान से एवं भावपूर्ण माहौल में बाल ब्रह्मचारिणी ६ पवित्र कन्याओं का प्रभु समर्पण समारोह हुआ |
      मुख्या अतिथि राज्यसभा सांसद जनरल डी पी वत्स ने कहा ब्रह्माकुमारीज़ विद्यालय त्याग,तपस्या,एवं सत्य ज्ञान का घोतक है | एस पी वीरेंदर विज ने हांसी जिला पुलिस की तरफ से सभी का स्वागत किया | बीके अनीता बहिन ने मंच सञ्चालन किया | हांसी सर्कल इंचार्ज  बीके लक्ष्मी बहिन ने सभी का भावभीना स्वागत सम्बोधन  किया | सभी समाज सेवी संस्थाओं एवं मीडिया की पूरी टीम ने दादी जानकी जी का शॉल एवं गुलदस्तों से हार्दिक अभिनन्दन व्यक्त किया |
फोटो कैप्शन….
1 –  मंच पर दाएं से बाएं , श्री वीरेंदर विज (एस पी), हंसा बहिन, दादी जानकी जी, भ्राता अमीरचंद जी, बीके लक्ष्मी, लेफ्टिनेंट जेनेरल डी पी वत्स जी (एम पी) वक्तव्य देते हुए एवं अन्य
2 – विशाल जनसमूह
3 – दीप प्रज्वलन – शांति सरोवर के उद्धघाटन अवसर पर दीप प्रज्वलित करते हुए दादी जानकी जी,भ्राता अमीरचंद जी,बीके प्रेम बहिन जी,बीके लक्ष्मी बहिन जी एवं अन्य
4- शांति सरोवर के उद्धघाटन एवं प्रभु समर्पण समारोह पर केक काटते हुए दादी जी, भ्राता अमीरचंद जी,भाजपा युवा नेता अजय सिंधु, ले. जेनरल डी पी वत्स, श्री वीरेंदर विज (पुलिस अधीक्षक)
5 – ध्वजारोहण – दादी जानकी जी ध्वजारोहण करते हुए
6- शांति सरोवर पट्टिका का अनावरण करते हुए आदरणीया दादी जी, हंसा बहिन,भ्राता अमीरचंद जी, बीके लक्ष्मी,बीके  सुरेंदर एवं अन्य
7- समर्पण वाली कन्यायें दादी जानकी जी का आशीर्वाद लेते हुए
8 – शांति सरोवर बिल्डिंग का फ्रंट व्यू


« 1 of 2 »

News

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में हांसी में आयोजित 5 दिवसीय खुशियां आपके द्वार महोत्सव का उदघाटन

Published

on

By

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ के हांसी में स्थित शांति सरोवर सभागार में 5 दिवसीय खुशियां आपके द्वार महोत्सव का शुभारम्भ का कार्यक्रम बहुत धूम धाम से किया गया। जिसमें हांसी शहर के आस पास के क्षेत्र से हज़ारों भाई बहनों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में हांसी के गणमान्य अतिथि एवं माउंट आबू से पहुंची अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगिनी उषा दीदी,  उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं हांसी के विधायक श्री विनोद भ्याणा और विशिष्ट अतिथि एस.डी.एम. राजेश कोथ और उषा दीदी का स्वागत ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा  पुष्प अर्पण से किया गया। इस मौके पर सोनीपत रिट्रीट सेंटर एवं हांसी सब जोन के डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की हमारे भाग्य की कलम हमारे हाथ में है। हम जितना चाहें अपने भाग्य की लकीर को लम्बा कर सकते हैं। दीदी ने मेडिटेशन का महत्व बताते हुए कहा की जो व्यक्ति प्रतिदिन  मैडिटेशन का अभ्यास करता है वो समाज की कुरीतियों से बचा रह सकता है और अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है।

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं हांसी के विधायक श्री विनोद भ्याणा ने आभार प्रकट करते हुए कहा की मैं धन्यवाद करता हूँ की ऐसे कार्यक्रम में मुझे आने का मौका मिला। उन्होंने कहा की यह हांसी शहर का सौभाग्य है की ऐसी महान संस्था हमारे शहर में मौजूद हैं जो निस्वार्थ भाव से मानवता का भला करने के लिए दिन रात तत्पर है। 
 
माउंट आबू से पहुंची अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगिनी उषा दीदी ने अपने संबोधन में कहा की हमारे जीवन में सारी भागदौड़ ख़ुशी के लिए है, लेकिन यह ख़ुशी है कहाँ, मनुष्य समझ नहीं पाता।  साधन तन को ख़ुशी दे सकते हैं लेकिन मन को सुकून के लिए ज्ञान की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि एस.डी.एम. राजेश कोथ ने शांति सरोवर सभागार की विशेषता वर्णन करते हुए कहा की यहाँ की जो पॉजिटिव एनर्जी है वो उन्होंने और किसी सभागार में ऐसे शांति और शक्ति अनुभव नहीं की। उन्होंने सभी से निवेदन किया की आज जो इंसान सुख शान्ति का प्यासा है उसे ब्रह्माकुमारी आश्रम में लाकर उसकी प्यास बुझाना ही सच्चा पुण्य है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जाने माने गायक बी.के. युगरतन ने अपनी मधुर आवाज़ में गीतों द्वारा किया।  शिवरात्रि के उपलक्ष में कुमारी जोआ ने शिव आराधना के सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी के मन को परमात्मा शिव से जोड़ दिया। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 5 दिवसीय खुशियां आपके द्वार महोत्सव का शुभारम्भ भी हुआ जिसमें हांसी एवं आस पास के क्षेत्र से लोगों ने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर जीवन को श्रेष्ठ बनाने की कला और परमात्मा का सत्य परिचय प्राप्त किया।
Continue Reading

News

Hansi (HR)- BK Shivani Behen’s Programme at Hansi

Published

on

By

16 नवंबर 2022 , ब्रह्माकुमारीज के हांसी (हरियाणा)  में स्थित शांति सरोवर सभागार  में शिवानी दीदी का आगमन हुआ जिसमें  Healthy And Happy Life के विषय पर शिवानी दीदी ने हज़ारो लोगों से खचाखच  भरे हुए  सभागार में जीवन को ख़ुशी से जीने और सुखी बनाने की युक्तियाँ सांझी की | 2 घंटे से अधिक समय  तक चले इस कार्यक्रम में जहाँ पिन ड्राप साइलेंस रहा, वहीँ कार्यक्रम के समाप्ति के समय पर भी लोग जाने को तैयार नहीं थे |
 
कार्यक्रम  में हांसी  शहर की जानी मानी हस्तिया  एमएलए श्री विनोद भयाना, पार्षद ,न्यायिक अधिकारी,  सिविल जज सीनियर डिवीज़न संजीव काजला , एडिशनल सिविल जज हिसार निधि सोलंकी , जुडिशल मजिस्ट्रेट हांसी  सुश्री ज्योति  , एसडीएम डॉ जितेंद्र अहलावत आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप  प्रज्वलन के साथ किया गया  | शिवानी दीदी ने श्रेष्ट संकल्पो का महत्व बताते हुए  कहा को जैसा हम सोचते हैं वैसा बन जाते हैं | कार्यक्रम में  सभी ने अपने जीवन को आध्यात्मिक शिक्षा को धारण करने का संकल्प किया

 

Continue Reading

News

16-11-2022, 05.00pm : Happy & Healthy Life | BK Shivani | Hansi

Published

on

By

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Hansi